कईयों के कतरें पर तो कईयों को ईमानदारी का ईनाम
जगदीश यादव
कोलकाता। तमाम कयासों और मीडिया के द्वरा पेश किये गये नामों के बाद गुरुवार की शाम को अपने शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घटे पूर्व राज्य की भावी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने नये मंत्री मंडल में शामिल होने वालों के नामों की घोषणा की है। मंत्री मंडल में कई नये चेहरें हैं तो कई लोगों की विदाई हो गई है। इनमें मदन मित्रा सह कई ऐसे नाम है जो शामिल नहीं है।
यह अलग बात है कि मदन मित्रा चुनाव हार गये हैं। ममता बनर्जी ने इसी दिन राज्यपाल भवन जाकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को मंत्री मंडल के नामों की सूची सौंपी। बताया जा रहा है कि ममा बनर्जी ने अनुशासन के तहत कईयों के पर कतर डाले तो कईयों को उनकी ईमानदारी का तोहफा दिया है। कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी के अलावा शोभनदेव चट्टोपाध्या को भी मंत्री मंडल में शामिल किया है। वहीं उनके मंत्री मंडल में रहें रबीन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय, रक्षपाल सिंह, बेचाराम मन्ना, हैदर सफी व रबिरंजन चट्टोपाध्याय को अपने नये मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया है।
ममता बनर्जी के मंत्री मंडल के चेहरें
ममता बनर्जी
अमित मित्रा
पार्थ चटर्जी
सुब्रत मुखर्जी
शोभन चटर्जी
शोभनदेव चट्टोपाध्य
शुभेन्द्रु अधिकारी
गौतम देव
अवनी जोरदार
ब्रात्य बसु
अब्दुर रजाक मोल्ला
ज्योति प्रिय मलिक
विनय वर्मन
रबीनद्र नाथ घोष
शांतिराम महतो
चूड़ामनि महतो
तपन दास गुप्ता
जेम्स कुजुर
सिद्दी कुल्लाह चौधरी
असीमा पात्रा
बच्चू हांसदा
गुलाम रब्बानी
जाकिर हुसैन
लक्ष्मी रतन शुक्ला
इन्द्रानी सेन
संध्यारानी टुडू
फिरहाद हाकिम
शशि पांजा
साधन पाण्डे
मलय घटक
चंद्रनाथ सिन्हा
राजीव बनर्जी
अशिष बनर्जी
पुणेन्द्रु बोस
मंटू राम पाखीरा
सोमेन महा पात्रा
स्वपन देबनाथ
अरुप राय
अरुप बिश्वास
गियासुद्दिन मोल्ला
जवेद खान विनय
कृष्ण वर्मन