10 दिनों में देश में भूकंप के करीब 8 झटके
हिेले घरों के दरवाजे व खिड़कियां

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में आज भूकंप आया। उक्त भूकंप का असर तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। बंगाल की खाड़ी में भूकंप सुबह 7:02 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 5.1 मापी गई। भूकंप के झटके चेन्नई में भी महसूस किए गए, जिस कारण लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण फिलहाल जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्‍से भी प्रभावित हुए। चेन्‍नई के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए, जिस बारे में लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए। भूकंप इतना तेज था कि यहां घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिलने लगीं।लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि तिडाल पार्क के नजदीक झटके महसूस किए गए। एक यूजर ने लिखा कि इन झटकों ने 2004 में आई सुनामी और 2002 में गुजरात के भुज में आए भूकंप की याद दिला दी, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई। यहां उल्‍लेखनीय है कि पिछले करीब 10 दिनों में पूरे देश में भूकंप के करीब 8 झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं, राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में पिछले करीब 10 दिनों में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •