सीएम को इससे पहले मंत्री ने कहा था सुपर नौटंकी मास्टर
केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान से हंगामा शुरु

कोलकाता/पटना। तृणमूल कांग्रेस ने कुछ घंटे पहले ममता बनर्जी को ‘आज के वक्त की झांसी की रानी’ बताया था और भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दी थी कि ममता उन पर हो रहे हमलों से झुकने वाली नहीं हैं क्योंकि उनकी पार्टी के लोग उनके साथ खड़े हैं। इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ममता पूतना (राक्षसी) तो हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं। मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा, ‘झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। वह पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं हो सकती हैं। जिन्होंने बंगाल को तबाह करके रखा हैं, वह किम जोंग बन सकती हैं। खिलाफ बोलने पर लोगों की हत्या कर सकती हैं। वह पद्मावती और झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसैपठियों को समर्थन दे और भारत को तोड़ने की बात करे, हिंदू को निकालने की बात करे वह झांसी की रानी नहीं हो सकती।’ गिरिराज ने कहा कि झांसी की रानी ने हिंदुस्तान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी जबकि ममता हिंदुस्तान को तोड़ने की लड़ाई लड़ती हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गिरिराज ने मंगलवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘सुपर नौटंकी मास्टर’ हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री ने कहा था, ‘ममता बनर्जी सब जानती हैं। ममता बनर्जी ने विपक्षी समूहों को झटका देने के लिए यह नाटक किया। वह सुपर नौटंकी मास्टर हैं।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •