बेगूसराय। बमबम महतो गिरोह के दुर्दांत अपराधी समसा निवासी सुखो तांती उर्फ खलटू तांती को एक देशी कट्टा तथा थ्री फिफ्टीन की आठ जिन्दा गोली के साथ नावकोठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद भारी सुरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ सूर्य देव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शशि कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर घर से ही उसे गिरफ्तार किया गया है। वह गांव के ही रामकृत महतो हत्या कांड का नामजद आरोपी है। 2017 में घर की कुर्की जब्ती की गई थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •