कोलकाता

माकपा नेता सुशांत घोष को गुरुवार की सुबह तब एक व्यक्ति ने जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया जब कंकाल बरामदगी कांड में आरोपी माकपा नेता अदालत परिसर में थें। उक्त समय घोष मीडिया के लोगों से बातचीत कर रहें थें। हलांकि पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले को हिरासत में ले लिया।   थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि बेनेचापरा गांव में माकपा नेता के पैतृक घर के निकट से खोद कर निकाले गये कंकालों में से एक कंकाल उसके पुत्र मनोरंजन सिंह का था।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अदालत कक्ष के बाहर घोष जिस समय मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे उसी समय मनोरंजन सिंह के पिता स्वप्न सिंह वहां आए और उनके बांये गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। मनोरंजन सिंह कई साल पहले गायब हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने दोनों को अलग किया और सिंह को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने बताया कि घोष को चोट नहीं आयी। सिंह इस बात को लेकर गुस्से में था कि नेता के आवास के निकट मिले कंकालों में से एक उसके लापता बेटे का था और इसको लेकर उसने हमला किया। जहां घोष ने इस घटना को तृणमूल कांग्रेस की साजिश बताई वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इसमें किसी भी तरह की भुमिका से इंकार किया। पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के बेनचापरा गांव से कम से कम आठ कंकालों को खोद कर बाहर निकाला गया था और इस सिलसिले में 2011 में घोष को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी और आज मामले के सिलसिले में वह सीजेएम अदालत में पेश होने आए थे। बहरहाल जो भी हो लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि कभी एक दौर ऐसा भी था जब माकपा नेता  सुशांत घोष को देखकर ही कईयों की बोलती बंद हो जाती थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •