किया देश में नई धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन का आह्वान 

कोलकाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे चौकीदार हैं जिनके शासन में देश में लूट और सांप्रदायिकता चहुंओर फैली हुई है और ऐसे में केंद्र में वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सरकार का गठन करना जरूरी है। इसके लिए चौकीदार को हराना होगा। उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार और भाजपा को एक ही सिक्के का दो पहलू बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हराने के लिए बंगाल में तृणमूल को हराना जरूरी है। उक्त बात आज माकपा महासचिव और पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने ने कही। वह इस दिन महानगर कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  माकपा महासचिव और पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए देश में नई धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल से भी तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एक होकर लोगों के बीच जाने का सुझाव भी दिया है। येचुरी ने  कहा कि उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत ममता बनर्जी हैं, क्योंकि ममता की मदद से भाजपा मजबूत हुई है और हो रही है। येचुरी ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अगले चुनाव में ‘चौकीदार’ मोदी को हराना होगा। हमें ऐसे चौकीदार की जरूरत नहीं है, जिनकी मौजूदगी में देश में लूट हो रही हो।उन लोगों ने देशभर में सांप्रदायिकता का जहर फैलाया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों तक देश को लूटने वाली केंद्र सरकार अब चुनाव से पहले बजट के बहाने लुभावने वादे बांट रही है।अंतरिम बजट को ‘जुमला’ करार देते हुए येचुरी ने कहा कि देश के लोग उनके झूठे वादों के झांसे में नहीं आयेंगे। माकपा नेता ने यह भी कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए नीतिगत बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम बस इसलिए उन्हें (मोदी को) हराने का आह्वान नहीं कर रहे हैं कि हमें वह पसंद नहीं हैं, बल्कि हम बदलाव का आह्वान कर रहे हैं ताकि वैकल्पिक नीतियां हों। हमें केंद्र में धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सरकार बनाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। माकपा नेता ने पश्चिम बंगाल के सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर भी यह कहते हुए प्रहार किया कि भगवा पार्टी और ममता की अगुवाई वाली पार्टी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा को हराने के लिए राज्य में तृणमूल को हराना जरूरी है। सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र से भाजपा और राज्य से तृणमूल सरकार का सफाया जब तक नहीं होगा तब तक लोकतंत्र की स्थापना संभव नहीं है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •