पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के समर्थन में उतरीं मुख्यमंत्री

कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के समर्थन में उतरीं और एक तरह से सीबीआई को देख लेने की बात कही। अरबों रुपये के सारदा और रोज वैली चिटफंड घोटाले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का शिकंजा कसने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके पक्ष में खुलकर आ गईं हैं। आज मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला और साजिशन फर्जी खबरें चलाने का आरोप भी लगाया। सोशल साइट पर ममता ने लिखा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तुच्छ दर्जे की राजनीति कर रहा है। न केवल राजनीतिक पार्टियों को टारगेट किया जा रहा है, बल्कि केन्द्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस को भी नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी निंदा कर रही हूं। राजीव कुमार का समर्थन करते हुए ममता ने लिखा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में से हैं। उनकी बहादुरी और ईमानदारी निर्विवाद हैं। वह 24 घंटे सात दिन काम कर रहे हैं। केवल एक दिन के लिए छुट्टी पर थे, जब उनके खिलाफ झूठ फैलाया गया।  उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को चुनाव आयोग की फुल बेंच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में कोलकाता पहुंची थी। तब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयुक्त की बैठक हुई थी, जिसमें कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार नहीं पहुंचे थे। इसे लेकर आयोग ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। तब ममता बनर्जी ने बताया था कि वह छुट्टी पर गए हुए हैं। इस बीच कई अखबारों और समाचार चैनलों ने यह खबर चलाई थी कि सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है। इससे बचने के लिए वे नदारद हैं। शनिवार से यह खबर पूरे देश में सुर्खियां बनी हुई है। इसके बाद रविवार दोपहर कोलकाता पुलिस की ओर से भी बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि राजीव कुमार और कोलकाता पुलिस को बदनाम करने की आधारहीन कोशिशें हो रही हैं।ऐसा करने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानूनी कदम उठाया जाएगा।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •