कोलकाता। प्रदेश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार संविधान के लोकतांत्रिक और संघीय ढांचे की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य का बजट पेश होने से पहले आज अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र अब इतिहास के चौराहे पर खड़ा है।उन्होंने कहा कि विभाजनकारी, असहिष्णु और घृणा फैलाने वाली शक्तियों की परवाह किये बिना पश्चिम बंगाल सरकार लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की रक्षा के प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा देश में नोटबंदी और जल्दबाजी में जीएसटी लागू किये जाने से पैदा हुई दोहरी चुनौती का सामना किया था। राज्यपाल ने सरकार के सामुदायिक भाईचारा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के प्रयासों की भी तारीफ की।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •