सीएम ममता बनर्जी की ममता से निहाल हुए 221 प्रशिक्षण केन्द्र
4300 नये क्लबों को दो लाख रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन देने का ऐलान

कोलकाता। गब्बर सिंहों को और ज्यादा नुकसान नही करने दुंगी। जो हुआ वह हो गया और अब और नागरिकता का प्रमाण मांगकर कोई भी वास्तविक नागरिक को विदेशी नहीं कह सकता है। उक्त बात आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेताजी इण्डोर स्टेडिमय में कही। वह इसदिन खेलश्री पुरुस्कार समारोह में बोल रही थी। मुख्यमंत्री ने इसदिन 4300 नये क्लबों को दो लाख रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन देने की ऐलान भी किया व राज्य के 221 प्रशिक्षण केन्द्रों को एक एक लाख रुपये प्रदान भी किया। साफ कहें तो इस दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के बहाने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एनआरसी को चुनावी नौटंकी करार देते हुए सूची से बाहर किए गए लोगों को विश्वास दिलाया है कि उनके जीते जी केन्द्र का यह प्रयास सफल नहीं होगा। साथ ही कहा कि नागरिकता केवल एक बार दी जाती है और नागरिकता का प्रमाण मांगकर कोई भी वास्तविक नागरिक को विदेशी नहीं कह सकता है।खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज लोगों को सम्मानित करने के लिए आज नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान ममता ने कहा कि एनआरसी के जरिए नागरिकता सूची से बाहर किए गए लोगों को चिंतित होने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जन्मतिथि का प्रमाण नहीं दे सकता है तो उसे एनआरसी के नाम पर देश से बाहर कर दिया जाएगा। ये सभी चुनावी नौटंकी हैं। जब तक हम जीवित हैं केंद्र सरकार का कोई भी प्रयास विफल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार वास्तविक नागरिकों को दो बार नागरिकता देने की कोशिश न करें। नागरिकता केवल एक बार दी जाती है और हम सभी इस देश के नागरिक हैं। ममता ने आरोप लगाया कि लोगों की गोपनीयता भंग की जा रही है। पत्रकारों और आम लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी ममता बनर्जी ने एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि साजिश के तहत बांग्ला बोलने वाले लोगों को नागरिकता सूची से बाहर किया जा रहा है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •