कोलकाता। अब तक देश भर में देश के राष्ट्रीय त्यौहारों पर विशिष्टजनों द्वारा ही झंडोतोलन की अघोषित परम्मपरा का निर्वाह हम देखते आ रहे थें। लेकिन बदते दौर और सबका साथ व सबके विकास की सोच ने नये दौर को जन्म दिया। मालापाड़ा में भाजपा द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में 70 वें गणतंत्र दिवस पर श्यामपुकुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष प्रमोद दुबे के नेतृत्व में स्थानीय चाय वाले सत्यनारायण यादव ने झंडोंतोल्लन किया। लोग नये दौर के इस नये सोच के कायल भी हुए। यहां दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के बगल में ही चायवाले की दुकान है तो भला इस चायवाले से ज्यादा उपयुक्त और कौन हो सकता था। सबको पता है कि देश के प्रधानमंत्री भी चाय बेचते थे। इस कार्यक्रम में श्यामपुकुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सोम मंडल, रामसेवक शुक्ला,अभिषेक सिंह,वंदना दुबे, जगत सिंह,आकाश माली,पंकज पाठक, उत्तम सोनकर,राहुल सिंह ,सोनम चौधरी,राहुल दुबे, पंकज पोद्दार,परेश बागड़ी ,मुन्ना सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे । कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा भी मंडल में निकाला गया करीब 100 बाइक वाहिनी ने इसमें हिस्सा लिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •