1424540173शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगी शामिल  

कोलकाता।कभी तीस्ता जल विवाद पर तल्ख तेवर अपनाने के कारण ममता बनर्जी ने अपना बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया था। लेकिन राजनीतिमें कब क्या हो यह कहना मुश्किल है। ममता बनर्जी के राज्य के सीएम पद के शपथ समारोह से से कुछ घंटे पहले ही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ममता बनर्जी को पद्दमा का 20 किलों इलिश मछली भेजा है। लेकिन शेख हसीना ममता दीदी के शपथ समारोह में नहीं आ रहीं हैं। बांग्लादेश के पीएम ने वहां के उद्योग मामलों के मंत्री आमिर हुसैन को शपथ समारोह में भाग लेने के लिये भेजा है। वहीं समारोह में कोलकाता में बांग्लादेश के उप दूतावास के डिप्टी हाई कमिश्नर जकि अहमद भी मौजूद रहेंगें। उन्होंने आशा जताया है कि ममता बनर्जी के सहयोग से बांग्लादेश व भारत के आपसी रिश्ते और बेहतर होगें। ज्ञात रहे कि जब मनमोहन सिंह 2011 में बतौर प्रधानमंत्री ढाका गए थे, तब तीस्ता जल विवाद पर भारत और बांग्लादेश समझौता करने के करीब थे। उस वक्त भी ममता बनर्जी ढाका जाने वाली थीं लेकिन समझौते पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने ऐन वक्त पर अपना दौरा रद्द कर दिया। ममता की आपत्ति का असर मोदी के इस दौरे पर भी दिखा। मोदी-हसीना के बीच बातचीत के एजेंडे में तीस्ता को शामिल ही नहीं किया गया। ममता और मोदी के इस रुख पर कोलकाता में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निशाना साधा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •