रमेश राय / फिरोज आलम
कोलकाता। मोदी सरकार अपने क्रिया कलापो से देश के लोगों के बीच दरार डाल रही है। जहां तक बंगाल की बात है यह तय है कि यहां तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 42 सीट पर विजय पताका लहराएगी। राज्य में भाजपा अपना खाता भी नही खोल सकेगी। उक्त बात साउथ 24 परगना जिला तृणमूल कांग्रेस की श्रमिक यूनियन आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष शक्तिपद मंडल ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कही। वह बेहाला में बेहाला मीनि ट्रक व टेम्पू, रिक्शा स्कूल वैन व हाकर्स चालावैन व हाकर युक्त संग्राम कमेटी डायमण्ड हार्बर द्वारा आयोजित कार्यक्रमा के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। शक्तिपद मंडल ने कहा कि ममता बनर्जी ने शेरनी की तरह दहाड़ते हुए भगवा ब्रिगेड को खुला चैलेंज दिया है । उन्होंने कहा कि हम जात पात भेदभाव की राजनीति नहीं चाहते हम पश्चिम बंगाल में एक बार फिर चोरों के खिलाफ लड़ेंगे जैसा के स्वतंत्रता सेनानियों गौरव के खिलाफ लड़े थे। इस कार्यक्रम में सैंकड़ो गरीब व असहाय लोगों को कम्बल बितरित किये गये।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •