गया। बिहार के गया में दो लोगों की हत्या के बाद भीड़ उग्र हो गई वे लोग सड़क पर उतर गये। लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की गाड़ी के साथ ही पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया। भीड़ ने प्रदर्शन के दौरान एक गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। बुधवार को गया में लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुदेश पासवान की हत्या तब कर दी गई थी जब वे अपनी पत्नी के पक्ष में प्रचार-प्रसार के लिए दुबात गांव गए हुए थे। उनके साथ उनके भाई सुनील पासवान की भी हत्या कर दी गई थी।  दोनो भाइयों ने अपने समर्थको के साथ चुनावी रैली निकाली थी। मिली जानकारी में बताया जारहा है कि   दो बाइक से आए चार की संख्या में नक्सलियों ने पासवान भाईयों को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।  इस दौरान नक्सलियों ने तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था। मृतक के भाई ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि जब तक मुख्यमंत्री घटना स्थल पर नही आते, तब तक वे शवों को नहीं हटाएगें। हालात को बिगड़ता देख कर इस घटना के बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। गया के डुमरिया थाना क्षेत्र के दुबात गांव मे हुई लोजपा नेता और उनके भाई की हत्या के बाद परिजनों ने शव को डुमरिया थाना के पास ही रख कर सड़क पर जाम लगा दिया था।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •