तीन लोगों को हार्ट अटैक व एक की मौत

सागरद्वीप। कुम्भ मेले के बाद देश भर में दुसरा सबसे बड़ा धार्मिक मेला गंगा सागर मेला सागद्वीप में जनआस्था का रेला उमड़ रहा है। मेले में तमाम तरह की व्यवस्था की गई है। जहां यहां तीर्थयात्री सागर व संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है। जिला प्रशासन हर तरह की व्यवस्था का दावा कर रही है। लेकिन देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड सहित देश के प्राय सभी राज्यों से पुण्य स्नान के लिये आये पुण्यार्थी अस्वस्थ्य भी हो रहें है। हलांकि साफ पेयजल की भी यहां सुविधा है लेकिन इसके बाद भी दर्जनों तीर्थयात्री मौसम सहित कई कारणों से यहां बीमार है और इनलोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है। यहां दुनिया भर में नामचीन सेंट जॉन एम्बूलेंस ब्रिगेड की एक बड़ी टीम पुण्यार्थियों की स्वास्थ्य सेवा के लिये चौबीस घंटे लगी हुई है। सेंट जॉन एम्बूलेंस ब्रिगेड डिवीजन कमाण्डेंट तपन चक्रवर्ती वरीय अधिकारी मलय मुखर्जी ने बात करते हए बताया कि यहां पुण्यार्थी अस्वास्थ्य हों रहे है। उक्त अधिकारियोंं ने बताया कि देश भर में विभिन्न भागों से आये 80 पुण्यार्थी कई कारणों से बीमार हुए हैं। जबकि अपुष्ट सूत्रों की माने तो एक तीर्थयात्री की मौत सागरद्वीप में हुई है। जबकि देश के विभिन्न जगहों से आये श्याम नारायण (62), मिलन झा (32) व एक अन्य महिला बुजुर्ग तार्थयात्री गंगासागर में हार्ट के शिकार हों चुके है। ब्रिगेड डिवीजन कमाण्डेंट तपन चक्रवर्ती वरीय अधिकारी मलय मुखर्जी ने बताया कि उक्त लोगों को हमने युद्ध स्तर पर सेवा प्रदान कर अस्पताल भेजा गया। सेंट जॉन एम्बूलेंस ब्रिगेड के शिविर में डीसी प्रसेनजीत मालाकार, जयंत दास, सुरोजित दास, ममता पासी व पुरी टीम गंगासागर में स्वास्थ्य सेवा के लिये तैनात है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •