दक्षिण 24 परगना जिले पर विशेष नजर

रमेश राय
कोलकाता। भगवा शिविर की नजर आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 पर है और भाजपा राज्य के तमाम ग्रामों के घर घर में पहुंचना चाहती है। ऐसे में भगवा खेमे के द्वारा दक्षिण 24 परगना जिले पर विशेष नजर रखी गई है। भाजपा नेताओं द्वारा संगठन विस्तार व मजबूती के लिये हर स्तर की कोशिश को अंजाम दिया जा रहा है। इसकी झलक दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना थाने के दक्षिण चंदन नगर में आयोजित भाजपा के ब्लॉक कमेटी की सभा में साफ दिखी। मामले पर बात करते हुए संतोष कुमार व भाजपा से दो बार विधायक पद के प्रार्थी रह चुके व भाजपा के दक्षिण 24 परगना जिला किसान मोर्चा (पं.भाग) के अध्यक्ष गौतम नस्कर ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि किसी भी हाल में आमलोगों के हीतों का ख्याल रखते हुए कुव्यवस्था से लोगों को मुक्ति दिलाना है। हम लोग तृणमूल के भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और करेगें। संतोष कुमार ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में भी परेशान किया जा रहा है।उक्त सभा में बूथ से लेकर संगठन और मथुरापुर और डायमंड हार्बर लोकसभा के प्रार्थी को लेकर भी चर्चा की गई है। इस बैठक मे भाजपा के नामखाना मंडल अध्यक्ष राजा दास, जिला और राज्य के कई पदाधिकारी मथुरापुर और डायमंड लोकसभा क्षेत्र से आये भाजपा कार्यकर्ता,नेता सहित विभिन्न पंचायत क्षेत्रों के लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी गौतम नस्कर के साथ डायमंड लोकसभा क्षेत्र से आये भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि संतोष कुमार को डायमंड लोकसभा के प्रार्थी बनाया जाये तो बेहतर हो सकता है।

Spread the love
  • 56
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    56
    Shares
  •  
    56
    Shares
  • 56
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •