अगली में एक व्यक्ति गंभीर रुप से झुलसा

घटना के शिकार होने से बाल बाल बचे सैंकड़ों लोग

कोलकाता। लगता है कि अगलगी महानगर कोलकाता की विडम्बना बन गई है। क्रमशाः हर रोज महानगर में अगलगी की घटनाएं घट रही है। महानगर कोलकाता के तालतल्ला में अगलगी की घटना से जहां हड़कंप मच गया  आग यहां तालतल्ला स्थित हैलमेट तथा अन्य सामानों से भरे दो गोदामों में देर रात आग लगी। उक्त आग ने भीषण रुप ले लिया। आग में गोदाम में रखे सारे सामान नष्ट हो गये जबकि आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस कर घायल हो गया। घटना के बावद आज पुलिस व दमकल सूत्रों ने  बताया कि घटना की खबर मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दो घंटों की मस्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आज तड़के करीब दो बजे आग की लपटों के कारण आस-पास के इलाकों में धुंआ छा गया। पास के तंग इलाके में रहने वाले लोग आग की लपटें देखकर घबरा गये और पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे जिसके कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। जिन गोदामों में आग लगी थी उस इलाके में करीब 300 परिवार रहते हैं।घटना के बाद पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •