लाकेट चटर्जी सहित तमाम भाजपाई गिरफ्तार 

कोलकाता। एक भाजपा नेता की पत्नी से कथित गैंग रेप के किलाफ आज महानगर के हाजरा मोड़ में भाजपाईयों का गुस्सा फूटा। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्री लाकेट चटर्जी सहित तमाम भाजपाई गिरफ्तार किये गये हैं पुलिस ने यहां मोमबत्ती जलाकर उक्त गैंग रेप की घटना का विरोध कर रहें लोगों के किलाफ कार्रवाई की। वहीं पुलिस जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को गिरफ्तार करने की कोशिश की थो वह सड़क पर ही बैठ गये। खबर के लिखे जाने तक उन्हें गिरफ्तार नही किया गया था। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जोर जबरन आन्दोंलन को रौंदने की नाकाम कोशिश की। पुलिस ने हमलोगों के साथ बल प्रयोग किया।  यहां विरोध प्रदर्शन कर रहें भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उत्तर 24 परगना में एक महिला से गैंग रेप  इस लिये किया गया क्यो कि महिला का पति भाजपा कर्मी है। आरोप है बिते दिनों यह घटना खड़दह थानांतर्गत पातुलिया ग्राम पंचायत के शिव मन्दिर इलाके में घटी। आरोप के अनुसार पातुलिया ग्राम पंचायत के शिव मन्दिर इलाके की निवासी महिला बुधवार रात तकरीबन आठ बजे अपने बेटे को ट्यूटोरियल होम में पहुंचाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान शिव मन्दिर इलाके में दो नकाबपोशों ने उनका रास्ता रोक लिया। नकाबपोशों के मुहं पर काला कपड़ा बन्धा हुआ था। इसके बाद वे जबरन महिला को सड़क किनारे बने निर्माणाधीन इमारत में ले गये और उसके साथ एक-एक कर चार लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला बेहोश हो गयी। जब महिला को होश आया तो उसने स्थानीय लोगों को अपनी आपबीती बतायी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •