बीरभूम।  भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और सात अन्य नेताओं पर पुलिस की गाज गिर सकती है। आज राज्य  पुलिस ने पुलिस बल के खिलाफ भड़काऊ भाषण देेने को लेकर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और सात अन्य नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की।टॉलीवुड की अभिनेत्री से नेत्री बनी सुश्री चटर्जी ने बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार के अंर्तगत रामपुर में एक सभा को संभोधित करते हुए औरतों से अपनी रक्षा खुद करने एवं जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने का आह्ववान किया था। उन्होंने महिलाओं से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे पुलिस पर भी हमला करें क्योंकि यहां की पुलिस पक्षपाती है। बीरभूम जिला पुलिस ने सुश्री चटर्जी और भाजपा नेता कालासोना मंडल सहित छह अन्य नेताओं पर गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं लॉकेट चटर्जी ने पुलिस पर पक्षपाती होने का आरोप लगाया है। वैसे उक्त माामले पर प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया जा रहा है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •