मेयर ने मनाया पार्टी व अपना जन्म दिवस

फिरोज आलम
कोलकाता। जहां राज्य भर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं द्वारा पार्टी का जन्म दिवस मनाया जा रहा था वहीं महानगर कोलकाता के मेयर व मंत्री फिरहाद हकिम के लिये आज का दिन दोहरा खुशी का रहा। आज उन्होंने मटियाबुर्ज के वार्ड 134 में पार्टी का स्थापना दिवस व अपना 60वां जन्म दिन केक काटकर मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मै आशा करता हूं कि फेडरल फ्रंट के माध्यम से देश को एक निरपेक्ष सरकार का सुशासन मिलेगा। मै उपरवाले से प्रार्थना करता हूं कि ममता बनर्जी देश की प्रधानमंत्री बनें। मेयर ने कहा कि, मेरी इच्छा है कि ममता बनर्जी के द्वारा देश भर की लड़कियों को सबुज साथी व कन्यश्री जैसी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। देश में अबतक जो बी सरकार बनी वह टाटा, बिरला, अम्बानी जैसों की सरकार थी। लेकिन ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आमलोगों की सरकार बनायी। यही कारण है कि आमजनों के हीत के लिये ममता बनर्जी देश की प्रधानमंत्री बने। उक्त कार्यक्रम में मटियाबुर्ज के वार्ड 134 के तृणमूल पार्षद शम्स इकबाल (अनिल) व पूर्व चेयरमैन (बोरों 15 ) मो. इकबाल (मुन्ना) आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •