कई भाजपा नेता सहित 19 गिरफ्तार

रमेश राय
कोलकाता। दक्षिण कोलकाता स्थित बेहला थाना इलाके में आज दोपहर विरोध प्रदर्शन कर रहें भाजपाईयों के साथ पुलिस की भिड़ंत के बाद स्थिती तनातनी की रही। आज विरोध प्रदर्शन कर रहें भाजपाईयों के साथ जब पुलिस वोलों ने बल का प्रयोग किया तो भाजपाई भी पुलिसवालों से भिड़ गये जिसके कारण पुलिस ने 40 लोगों को पहले हिरासत में लिया व फिर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आज दोपहर भाजपा समर्थकों के विरोध प्रदर्शन को केंद्र कर पुलिस और भाजपाइयों के बीच हिंसक संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में पुलिस ने 19 भाजपाइयों को गिरफ्तार किया है। इनमें पार्टी के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी और कोलकाता के सांगठनिक मंडल अध्यक्ष सोमनाथ बनर्जी भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर के समय भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बेहला ब्लाइंड स्कूल के पास से रैली निकाल रहे थे। 14 नंबर बस स्टैंड मोड़ पर पुलिस ने इस रैली को रोक दिया था। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे थे। कई मिनट तक पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की स्थिति बनी रही। उसके बाद धीरे-धीरे पुलिस राजू बनर्जी और सोमनाथ बनर्जी सहित 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बेहला थाना ले गई। कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनने, यातायात बाधित करने समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। राजु बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से रैली निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने जानबूझकर रैली को रोका और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जिसकी वजह से संघर्ष की स्थिति बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार भाजपा से इतना अधिक डर गई है कि पार्टी को कोई भी कार्यक्रम नहीं करने दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को रोकने के खिलाफ यह रैली निकाली गई थी|

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •