नई दिल्‍ली/कोलकाता। कांग्रेसी नेता मतंग सिंह की पत्नी मनोरंजना सिंह को एक बार फिर राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने सारदा चिट फंड घोटाले में आरोपी उपरोक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री और नेता की पत्नी मोनरंजना सिंह को राहत नहीं दी है।  सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य के आधार पर मनोरंजना सिंह की ओर से दायर की गई जमानत याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मनोरंजना सिंह को कहा कि वह अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दायर करे। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर जमानत याचिका में मनोरंजना सिंह ने कहा था कि वो पिछले साढ़े सात महीने से हिरासत में है। हिरासत के दौरान उनकी दो बार सर्जरी हो चुकी है। वहीं, सीबीआई ने उनकी अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि वो कभी भी जेल में नहीं रही है। जब से उन्हें हिरासत में किया गया है तब से वो हॉस्पिटल में भर्ती है।ऐसे में खराब स्वास्थ्य के आधार पर उनको ज़मा उल्‍लेखनीय है कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय 2014 से मनोरंजना से पूछताछ कर रहे हैं। 2013 में सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन ने सीबीआई को एक चिट्ठी दी थी, जिसमें उन्होंने मनोरंजना समेत कई नामी लोगों पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि पूर्व पत्रकार मनोरंजना ने एक दृश्य-श्रव्य चैनल से अपने शेयर निकालकर शारदा ग्रुप में लगा दिए थे। सेन ने अपने पत्र में कहा था कि वह उन्हें  एक केंद्रीय मंत्री की वकील पत्नी के पास ले गई थीं। मुलाकात कराने का मकसद एक सौदे पर सहमति बनाना था। बहरहाल देखना है कि आगे होता है क्या।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •