महिला पुलिस कर्मियों ने गिरायी मनचलों पर गाज
हो हुल्लड़ व छेड़छाड़ करते कई गिरफ्तार
पर्यटन स्थल व पार्कों में जमकर हुई मस्ती
गिरजाघरों में हुए प्रार्थना सभा का आयोजन

फिरोज/जाकीर/रमेश/जयदीप
कोलकाता। क्रिसमस यानी बड़ा दिन पर महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में उत्साह का माहौल चरम पर रहा। पार्क स्ट्रीट में लोग क्रिसमस को लेकर मतवाले दिखें। बड़ा दिन के रूप में प्रसिद्ध यह दिन वास्तव में इसाई समुदाय के लिए बड़ा त्योहार के रूप में होता है। धर्मावलंबी बड़ी शिद्दत से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी की है। महानगर के तमाम गिरजाघर से लेकर घर-घर में क्रिममस पर्व मनाया गया। महानगर के गिरजाघरों में आकर्षक ढंग से सा -सजावट से गिरजाघर की सुंदरता अभूतपूर्व रही । सेंट पाल्स कैथेड्राल, सेंट जांस चर्च समेत तमाम छोटे-बड़े गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजे दिखे। पार्क स्ट्रीट, लिंडसे स्ट्रीट, कैमक स्ट्रीट समेत विभिन्न सड़कें बत्तियों से जगमगाती रही। कांफेक्शनरीज की दुकानों में केक खरीदने वालों की भीड़ रही। वहीं न्यू मार्केट समेत अन्य बाजारों में क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की पोशाक व साजसज्जा के सामान खरीदने वालों का जमघट लगा रहा। बच्चों में क्रिसमस पर घूमने-फिरने को लेकर उत्साह है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर साल से ज्यादा इस साल बड़ा दिन पर चिड़ियाखाना, विक्टोरिया मेमोरियल, साइंस सिटी, मिलेनियम पार्क, निक्को पार्क, इंडियन म्यूजियम, बिड़ला प्लेनटोरियम समेत विभिन्न जगहों पर क्रिसमस पर बड़ी संख्या में लोगों का रेला उमड़ा। रेस्तरां व होटल में क्रिसमस पर खाने-पीने के खास इंतजाम का लोगों ने लुफ्त उठाया। महानगर में क्रिसमस समारोह के मुख्य केन्द्र पार्क स्ट्रीट में भारी चहल-पहल देखी गई।क्रिसमस के मौके पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के मशहूर पर्यटन स्थल दीघा में मंगलवार को सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा अलग अलग राज्यों के सैलीनी भी मंगलवार सुबह दीघा के समुद्र तट पर पहुंचे। ओल्ड दीघा और न्यू दीघा में पर्यटकों की खचाखच भीड़ नजर आई। सैलानियों की भीड़ को देखते हुये जिला प्रशासन की ओर से चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोलकाता का क्रिसमस अन्य जगहों से भिन्न है। यह एक ऐसा शहर है जो किसी भी त्योहार को सूना नहीं जाने देता। यही वजह है कि ईसाई धर्मावलम्बियों के साथ कोलकातावासी एक सप्ताह पहले से ही ईसा मसीह के जन्मदिवस की तैयारी में पूरे उत्साह से जुट जाते हैं। दुर्गोत्सव के समाप्त होते ही क्रिसमस की प्रतीक्षा होने लगती है। एंग्लो इण्डियंस के मुख्य निवास क्षेत्रों पार्क स्ट्रीट, चौरंगी, पार्क सर्कस, वेलिजिली रोड, क्रिश्चियन पाड़ा, रिपन स्ट्रीट से लेकर बहू बाजार तक छोटे-छोटे पंडालों में शिशु यीशु के जन्मदिन की झांकी ने लोगों का मन मोहा। गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ और लोगों ने इसमे भाग भी लिया। इस दौरान हर जगह पुलिस की चुस्त व्यवस्था रही व महिला पुलिस कर्मियों ने मनचलों पर गाज भी गिराया। खबर के लिखे जाने तक उल्लखेनीय संख्या में मनचलों व बहकने वालों पर कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई। खबर के लिखे जाने तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है लेकिन कुल कितने लोग गिरभफ्तार किये गये हैं इसकी सटीक जानकारी नही मिल सकी है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •