सीएम ममता बनर्जी सहित राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
बुधवार को होगा सेन के पैतृक आवास पर अंतिम संस्कार
सीटू और माकपा के प्रदेश मुख्यालय में लाया जाएगा पार्थिव शरीर

कोलकाता। नव वर्ष जाते जाते एक और दर्द दे गया । राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री निरुपम सेन का देहांत आज हो गया। उन्होंने अपनी आखरी सांस । सॉल्टलेक के आमरी अस्पताल में ली। इस अस्पताल के चिकित्सकों ने सुबह 5:10 पर उनकी मौत की पुष्टि की है। सेन 72 साल के थे। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि किडनी की समस्याओं की वजह से गत 11 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद वे लगातार लाइफ सपोर्ट पर थे। इधर पूर्व उद्योग मंत्री निरुपम सेन के निधन पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। निरुपम सेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वयोवृद्ध पूर्व मंत्री निरुपम सेन के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति है। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बुधवार को बर्दवान जिले में स्थित उनके पैतृक आवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वाममोर्चा के शासनकाल में वर्ष 2001 से 2011 तक वे राज्य के उद्योग मंत्री थे। माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रहे हैं। साल 2013 में उन्हें सेरिब्रल अटैक हुआ था उसके बाद में लगातार बीमार रह रहे थे। गत 10 दिसंबर को उनके पेट में दर्द होने लगा था। पहले दिन साल्टलेक स्थित घर पर ही चिकित्सकों ने इलाज किया लेकिन हालत बिगड़ने पर दूसरे दिन यानी 11 दिसंबर को उन्हें आमरी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद वे लगातार इलाजरत थे। उनका स्वास्थ्य खराब होने के बाद माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी व पोलित ब्यूरो के सदस्य बृंदा करात कोलकाता आए थे और अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार को अस्पताल से उनके शव को लेकर निरुपम के साल्टलेक स्थित घर पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शव को सोमवार और मंगलवार को पीस हेवन में रखा जाएगा जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। मंगलवार को क्रिसमस का त्यौहार होने की वजह से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।बुधवार को सीटू और माकपा के प्रदेश मुख्यालय में भी उनके शव को ले जाया जाएगा जहां से बर्दवान स्थिति उनके पैतृक आवास पर ले जाकर अंतिम संस्कार होगा।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •