पुलिस अधिकारी की बेटी की शादी में हुआ हंगामा

कोलकाता। इस संसार में सिरफिरे लोगों की कमी नही है। ऐसे ही लोगों के कारण भीषण घटनाएं घट जाती है। आप भले ही नही माने लेकिन एक कुक के सिर इस इस लिये एक मेहमान ने बंदूक तान दी क्यो कि कुक ने उसे खाने के लिये आइसक्रीम देने से इंकार किया था। घटना उत्तर 24 परगना जिले के बदुरिया इलाके की है। जहां एक पुलिस अधिकारी की बेटी की शादी मेंयह घटना घटी। दरअसल, आइसक्रीम देने से इनकार करने पर एक कुक ने कैटरिंग बॉय के सिर पर बंदूक तान दी। इससे कार्यक्रम में तनाव का माहौल पैदा हो गया। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी प्रदीप मुखोपाध्याय की बेटी की शादी में चाइनीज मैन्यू का प्रबंध भी था। इसके लिए प्रदीप मुखोपाध्याय ने कुक अभिजीत मंडल और सुदीप्तो चंद्र को वेडिंग में खाने के इंतजाम के लिए बुलाया। अभिजीत हुगली का रहने वाला है और सुदीप्तो पूर्वी बर्दवान मान जिले का। सब कुछ सही चल रहा था, सभी मेहमान खाना खा रहे थे। इतने में 11 बजे के करीब अभिजीत ने एक कैटरिंग मैन से आइमक्रीम मांगी। इस पर कैटरिंग बॉय ने सभी मेहमानों को सर्व न हो जाने तक आइसक्रीम देने से इनकार कर दिया। इससे अभिजीत को गुस्सा आ गई और उसने कैटरिंग बॉय के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। इसके बाद एक मेहमान ने अभिजीत से रिवॉल्वर छीन ली। अभिजीत और सुदीप्तो की पिटाई करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •