बेमौसम की बरसात से जन जीवन बेहाल

बारिश के साथ सर्दी की दो तरफा मार

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्‍य में चक्रवाती तूफान ‘फेठई’ आज 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर की ओर बढ़ गया है । सुबह 08.30 बजे 15.8 डिग्री उत्‍तर अक्षांश और 82.2 डिग्री पूर्व देशांतर, चेन्‍नई (तमिलनाडु) से 370 किलोमीटर उत्‍तर और उत्‍तर-पूर्व एवं मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 120  किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा काकिनाड़ा (आंध्रप्रदेश) से 130 किलोमीटर दक्षिण में केन्द्रित हो गया है। वहीं दोपहर तक इसके उत्‍तर की ओर बढ़कर काकिनाड़ा के आस-पास आंध्रप्रदेश के तट की ओर आगे बढ़ गया। हलांकि प्रतिकूल पर्यावरणगत स्थितियों के कारण लैंडफाल से पूर्व इनके ओर कमजोर होने की संभावना है। एक चक्रवाती तूफान के रूप में इसके 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, जिसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है, तट को पार करने की संभावना है।इसकी वजह से दोनों राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल के भी अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। राज्य में रविवार से शुरु हुई बारिश आज भी जारी रही । इस कारण प्रदेश में सर्द हवा चलने से ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार की रात या बुधवार की सुबह तक इसी तरह से परिस्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इसकी वजह से पश्चिम बंगाल में जानमाल के नुकसान की आशंका नहीं है। सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस पर था जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बुधवार तक समुद्र में मछुआरों को नहीं जाने की चेतावनी जारी की है। कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उपनिदेशक संजीव बनर्जी ने बताया कि बुधवार तक राज्य में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-मध्‍य क्षेत्र के समुद्र में ऊफान की स्थिति है। अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्‍य क्षेत्र और आंध्रप्रदेश के तटीय और तट से दूर के क्षेत्रों और पुद्दुचेरी के यनम जिले के ऊपर के क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति में ऊफान रहने की संभावना है। आंध्रप्रदेश के तट के शेष भागों के साथ-साथ और उनसे दूर और तमिलनाडु के तटवर्ती और दूरवर्ती क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •