कांग्रेस कर्मी समर्थक थक नहीं रहे है जश्न मनाते 

कोलकाता। प्रदेश में बेजान हो चुकी कांग्रेस में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद से गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस कर्मी समर्थक जश्न मनाते नही थक रहे है। उन्हें लग रहा है कि इन तीन राज्यों के चुनाव का असर बंगाल में आने वाले लोकसभा चुनाव में पड़ेगा। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने पश्चिम बंगाल में भी इस तरह के परिवर्तन का दावा किया है।सोमेन मित्रा ने आज कहा कि मंगलवार को जिस तरीके से चुनाव परिणाम ने दिखाया है कि कांग्रेस हारकर जीतना जानती है। उससे यह साफ हो गया है कि इस राज्य में भी परिस्थितियां बदलेंगी और एक दिन आएगा, जब यहां से एक बार फिर कांग्रेस की ही सुनामी आएगी। सोमेन ने कहा कि चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के अच्छे दिन लौट आए हैं। अब जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी इसकी पुनरावृत्ति की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने के बाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने महानगर कोलकाता के धर्मतल्ला में विजय उत्सव मनाया। यहां हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे और कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता उपस्थित थे। निवर्तमान अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी जो पिछले तीन महीने से अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सोमेन मित्रा के साथ मंच साझा करने से हिचक रहे थे, वह भी बुधवार के कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित हुए। उन्होंने सोमेन मित्रा के सुर में सुर मिलाया। बहरहाल देखना है कि इस राज्य में कांग्रेस क्या गुल खिला पाती है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •