रायबरेली। देश के 5 राज्यों में मंगलवार को हुई मतगणना में आ रहे चुनावी रूझानों व छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेसियों का उल्लास सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में चरम पर देखने को मिला। अन्य राज्यों में भी ठीकठाक प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेसी एकजुट हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। यही नहीं डेढ़ दशक बाद सरकार बनाने की खुशी पर ढोल नगाड़े पर जमकर डांस किया। जिला महासचिव राजकुमार दीक्षित ने कहा कि पांच राज्यों में कांग्रेस की बढ़त का सम्पूर्ण श्रेय राहुल गांधी के परिश्रम व सोनिया गांधी की संघर्षशील व ईमानदार छवि को जाता है। शहर महासचिव आशीष द्विवेदी ने चुनाव नतीजों को किसान, मजदूर, व्यापारी व आमजन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सत्तारूढ़ दल को आईना दिखाने का काम किया है जिसकी लड़ाई लगातार राहुल व कांग्रेसियों द्वारा लड़ी जाती रही है। उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा मुद्दों को दरकिनार कर जनता को गुमराह करने के दिन लद चुके हैं। जनता असलियत समझ गयी है।शहर प्रवक्ता मीसम नकवी ने कहा कि जनता एक बार जुमलों में फंस गयी थी लेकिन दुबारा जुमले जनता को बर्दाश्त नहीं हुए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •