कोलकाता। ममता बनर्जी की खुशी किसी काम की नहीं है। उनकी स्थिति ”बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” वाली है। उक्त बात आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश भाजपा भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वह आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हुए नुकसान को लेकर मीडिया क्रमियों द्वारा किये गये सवालों के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खुशी पर कटाक्ष भी किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस लड़ रही है। नफा-नुकसान भाजपा और कांग्रेस का हो रहा है। ममता को कोई नहीं पूछता। दीदी बेवजह ही कूद-फांद कर रहीं हैं। दिलीप घोष ने मीडिया कर्मियों के सात बातचीत में कहा कि। इससे ममता बनर्जी को लाभ होने वाला नहीं है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए जब उनसे पूछा गया कि इससे 2019 के आम चुनाव से पहले विपक्ष की महाएकता को बल मिलने की उम्मीद है कि नहीं, क्या महाविपक्षी एकता बनेगी या नहीं? इसके जवाब में दिलीप घोष ने कहा कि हर बार लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह का नाटक होता है। चुनाव जीतने के बाद सब कुछ खत्म हो जाता है। इस बार भी वही नाटक चल रहा है।अंत में कुछ भी होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता की विदाई भाजपा सुनिश्चित करेगी।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •