मुर्शिदाबाद। बाबरी मस्जिद विध्वंस की आज 26वीं बरसी के दिन मुर्शिदाबाद में बम पाये जाने की खबर से आतंक फैल गई है।  जिले के चोयापाड़ा के लिचूतल्ला इलाके में स्थित एक मैदान में बुधवार देर रात बम मिलने से इलाके में आतंक का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार बमों की संख्या कुल छह है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात लिचूतल्ला के मैदान में स्थानीय लोगों ने एक सन्देहास्पद बस्ता देखा गया जिसके बाद जालंगी थाने को मामले की सूचना गयी। सूचना पाकर जालंगी थाने की पुलिस गुरुवार तड़के मौके पर पहुंची पुलिस ने बस्ते को खोला तो सभी के होश उड़ गये। बस्ते में कई देशी बम थे। गुरुवार सुबह जालंगी थाने की पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैदान में बस्ते में भरकर किसने और क्यों बम रखे थे। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी किया गया था।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •