राज्य के तमाम जिलों में कनकनी एहसास

रमेश राय/जाकीर अली
कोलकाता। इस राज्य में ठण्ड आंख मिचौली खेल रही है। राजय् के लोग ठण्ड का इंतजार करते हुए अब निरास हो ही रहे थे कि ठण्ड ने महानगर कोलकाता में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। आज महानगर में ठण्ड का असर देखा गया और लोग ठण्ड का मजा लेते भी नजर आये। आज महानगर कोलकाता का निम्न तापमान 16.1 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया,। हलांकि यह सोमवार की तुलना में 0.6 डिग्री कम है। जबकि शनिवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि स्वाभाविक से 3 डिग्री कम है। यही हाल जिलों में भी देखा गया था। बांकुड़ा, वीरभूम, नदिया, उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी यही स्थिति बनी रही। अलीपुर मौसम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश की संभावना जताई गई थी लेकिन अब इसके टल जाने से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक गोकुलचंद्र देवनाथ ने दावा किया दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह से ही कोलकाता समेत राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कोलकाता में तो शाम होने के बाद और सूर्योदय से पहले बिना गर्म कपड़ों के रहना असंभव हैं। इसके अलावा उत्तर बंगाल के तापमान में भी काफी गुरावट दर्ज की गई है। आज सबसे ठण्ड दार्जिलिंग में रही। यहां का तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया है। यहां रहने वाले लोग और पर्यटक ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, इस दिन सर्वोच्च तापमान कोलकाता में 21 डिग्री सेंटीग्रेड पर था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। आज दमदम का निम्न तापमान 15.6 डिग्री सेंटीग्रेड तो हुगली में तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गाय। इसकी वजह से दिन के समय भी ठंड का एहसास हो रहा है।मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को सबसे ठंडी जगह के रूप में पुरुलिया को चिन्हित किया गया है। यहां का सबसे कम तापमान था 12.1 डिग्री सेंटीग्रेड। दूसरे स्थान पर मुर्शिदाबाद जिले का बहरमपुर रहा, जहां का तापमान 12.2 डिग्री सेंटीग्रेड था। मंगलवार को कोलकाता समेत राज्य भर के विभिन्न क्षेत्रों का तापमान जारी किया गया है।उसके अनुसार आसनसोल का निम्न तापमान था 14.3 डिग्री सेंटीग्रेड, बांकुड़ा का 14.6 डिग्री, बैरकपुर का 16.6 डिग्री, बर्दवान का 14.8 डिग्री, कैनिंग 14.4 डिग्री, कांथि का 13.2 डिग्री, डायमंड हार्बर का 15.8 डिग्री, दीघा का 15.1 डिग्री, हल्दिया का 16.7 डिग्री, कलाइकुंडा का 13.2 डिग्री, कृष्णानगर का 13.8 डिग्री, मालदा का 16.8 डिग्री, मेदिनीपुर का 15.5 डिग्री, पन्नागढ़ का 12.4 डिग्री, उलूबेरिया का 17.2 डिग्री, कूचबिहार का 11.06 डिग्री, जलपाईगुड़ी का 13.8 डिग्री, कलिंगपोंग का 11 डिग्री और सिलीगुड़ी का तापमान 12.1 डिग्री सेंटीग्रेड मापा गया है। गोकुलचंद्र देवनाथ ने बताया कि ठंड धीरे-धीरे और अधिक बढ़ेगी और दिसम्बर महीने के मध्य तक प्रत्येक क्षेत्र में तापमान कम से कम तीन डिग्री नीचे जाएगा, जब राज्य में सबसे अधिक ठंड पड़ेगी। उन्होंने बताया है कि 15 दिसम्बर से 15 जनवरी के बीच पूरे पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक ठंड पड़ेगी। उसके बाद फिर धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा।उन्होंने लोगों से गर्म कपड़े का इस्तेमाल करने का सलाह दिया है। इसके साथ ही ठंड में होने वाली बीमारियों से भी बचने का सुझाव दिया गया है

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •