कोलकाता। विक्टोरिया मेमोरियल के नवीनीकरण का काम चल रहा है और इसके अगले साल अप्रैल में पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद यह मशहूर स्मारक पूरी तरह से दिव्यांगजन अनुकूल हो जाएगा। संग्रहालय के क्यूरेटर जयंता सेनगुप्ता ने बताया कि 50 प्रमुख स्थानों में ब्रेल लिपि में संकेत बनाए जाएंगे जिससे दिव्यांगजन अपने आप इन दीर्घाओं में भ्रमण कर सकें। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम मार्च-अप्रैल 2019 में 50 प्रमुख प्रदर्शनों वाले स्थानों में ब्रेल लिपि में संकेतक लगाने में सक्षम होंगे, जब नवीनीकरण का काम पूरा होगा।’ संग्रहालय में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए एलिवेटर भी होगा, जिससे वे पहली मंजिल पर बनी दीर्घाओं में जा पाएंगे। किंग जॉर्ज पंचम ने चार जनवरी 1906 को विक्टोरिया मेमोरियल की आधारशिला रखी थी। इसे जनता के लिए 1921 में खोला गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •