लोजपा ने 600 मरीजों में फल व मिठाईयां बितरित की

कोलकाता। इस राज्य  में आज जैसे कानून व्यवस्था ही नही है। यहां की जो स्थिती है उसे देख कर लगता है कि कानून का मतलब तृणमूल है। उक्त आरोप आज नील रतन मेडिकल अस्पताल में लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती ने लगाया। वह अस्पताल में इसदिन पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मरीजों में फल व मिठाईयां बितरण के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत बोल रही थी। मीरा ने कहा कि इस राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं इस कदर बढ़ गई है कि जैसे आरोपियों को कानून का डर ही नही है। लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष मीरा चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य के थानों के हालात यह है कि पहले यहां शिकायत दर्ज करने से ही इंकार किया जाता है। आखिर आमलोगों क सुरक्षा की जिम्मेवारी किसकी है। दो रुपये किलो की दर से चावल भी उन्हीं लोगों को ही ज्यादतर मिलता है जो किन्हीं तौर पर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े हैं। राज्य में भाई भतीजावाद के अलावा और कुछ हो ही नही रहा है। मीरा व पार्टी के प्रदेश महासचिव बिपिनेश पाण्डेय ने बताया कि कुल 600 मरीजों में मरीजों में फल व मिठाईयां बितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव आरसी यादव, कल्पना सेन, इकबाल मोल्ला, प्रदीप दास आदी ने भी अपनी बात कही। लोजपा
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •